रैपर ड्रेक और केंड्रिक लैमर के बीच किस बात को लेकर है झगड़ा?
अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर और कनाडाई सिंगर-रैपर ड्रेक के बीच लंबे समय से चल रहा झगड़ा बढ़ गया है। दरअसल, दोनों रैपर्स ने अपने म्यूज़िक ट्रैक में एक-दूसरे के परिवारों पर निशाना साधा। लैमर ने 'नॉट लाइक अस' के ट्रैक में ड्रेक को बच्चों के प्रति कामुक शख्स बताया था और उनकी एक सीक्रेट बेटी होने का खुलासा किया था।