रैपर बादशाह ने किया नए संसद भवन का दौरा, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखाता है
रैपर बादशाह ने नए संसद भवन का दौरा किया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखाता है। उन्होंने कहा, "नए संसद भवन जाने का मौका मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारे देश के कारीगरों और शानदार शिल्प कौशल को भी प्रदर्शित करता है...यह नया भारत है।"