रैपिडो ड्राइवर ने गलत तरीके से छुआ, निजी ज़िंदगी को लेकर पूछे सवाल: बेंगलुरु की युवती

बेंगलुरु में एक 20-वर्षीय युवती ने एक रैपिडो ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि ड्राइवर उसे दूसरे रास्ते से ले गया और उसे गलत तरीके से छूने के साथ ही उससे उसकी निजी ज़िंदगी के बारे में पूछता रहा। घटना के वक्त युवती कॉलेज से घर लौट रही थी।

Load More