रैपिडो ड्राइवर ने बेंगलुरु में बाइक पर बैठी महिला सवारी की मौजूदगी में किया हस्तमैथुन
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक महिला ने रैपिडो ड्राइवर पर आरोप लगाया है कि बाइक पर उसके पीछे बैठने के दौरान ड्राइवर ने हस्तमैथुन किया और राइड खत्म होने के बाद मेसेज में उसे 'लव यू' कहा। महिला ने बताया कि वह रास्ते भर चुपचाप बाइक पर बैठी रही। बकौल महिला, ड्राइवर ने बाद में उसे कई बार कॉल भी किया।