रैली में दिवंगत बीजेपी नेता वी रमेश को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सेलम (तमिलनाडु) में एक चुनावी रैली के दौरान दिवंगत बीजेपी नेता व ऑडिटर वी रमेश को याद कर भावुक हो गए। बीजेपी के प्रदेश महासचिव रह चुके रमेश को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "दुर्भाग्य से सेलम के मेरे रमेश आज हमारे बीच नहीं हैं…वह अच्छे प्रवक्ता थे…लेकिन उनकी हत्या कर दी गई।"