यूपी के जिस बंगले में की गई 55 वर्षीय शख्स की हत्या, वहीं हुई थी 'रॉकी और रानी…' की शूटिंग
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित जिस बंगले में सोमवार को 55-वर्षीय शख्स की हत्या हुई थी, उसे फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में 'रंधावा पैराडाइस' के तौर पर दिखाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, एक शादी समारोह में आए शख्स को उसके समधी ने गोली मारी थी। मृतक के बेटे-बहु के बीच तलाक का केस चल रहा है।