रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड क्या है जिसका मोहाली विस्फोट में कथित तौर पर किया गया इस्तेमाल?
मोहाली (पंजाब) में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में सोमवार को हुए विस्फोट में कथित तौर पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किया गया था। आरपीजी कंधे पर रखकर दागा जाने वाला हथियार है और विशेषज्ञों का मानना है कि मोहाली में आरपीजी पीजी-22 नेट्टो वर्ज़न का इस्तेमाल किया गया था। इसकी रेंज 250 मीटर तक होती है।