'रॉकेट्री' देख दिल खोलकर रोया, हर भारतीय को नंबी नारायणन से माफी मांगनी चाहिए: अनुपम खेर
ऐक्टर अनुपम खेर ने 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' फिल्म देखने के बाद आर. माधवन की तारीफ करते हुए मंगलवार को ट्वीट किया, "फिल्म 'रॉकेट्री' देखी...दिल खोलकर रोया...हर भारतीय को यह फिल्म देखनी चाहिए और...नंबी नारायणन से माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने लिखा, "इस तरह हम पूर्व में हुई...गलतियों को सुधार सकते हैं।" यह फिल्म वैज्ञानिक-एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन पर आधारित है।