रॉबर्ट पैटिंसन और उनकी गर्लफ्रेंड सूकी वॉटरहाउस पहली बार बनने वाले हैं माता-पिता
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन और उनकी गर्लफ्रेंड व गायिका सूकी वॉटरहाउस पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। सूकी ने अपने गर्भवती होने की जानकारी मेक्सिको में 'कोरोना कैपिटल फेस्टिवल' में दी। वायरल हुए वीडियो में वह कह रही हैं, "सोचा था अपने बेबी बंप से आपका ध्यान बंटाने के लिए कुछ चमकीला पहनूं लेकिन यह तरीका काम नहीं आया।"