रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नाम बदलकर किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नया लोगो किया लॉन्च

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2024 से पहले अपना नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर लिया है। फ्रैंचाइज़ी ने मंगलवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान यह घोषणा की और अपना नया लोगो भी लॉन्च किया। गौरतलब है, आईपीएल 2024 के पहले मैच में शुक्रवार को आरसीबी का सामना डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा।

Load More