रोज़ 12 घंटे पढ़ता था, सोशल मीडिया से रहता था दूर: जेईई मेन में 100 एनटीए स्कोर पाने वाले रचित

जेईई मेन-2024 के अंतिम परिणाम में 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले पंजाब के रचित अग्रवाल ने बताया है कि पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे। रचित के मुताबिक, वह रोज़ाना 10-12 घंटे तक पढ़ाई करते थे। बकौल रचित, वह अब आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

Load More