'रोज़ परेशान होने से मरना बेहतर' कहकर राजस्थान में कर्ज़ से परेशान युवक ने की खुदकुशी
जयपुर (राजस्थान) में कथित तौर पर कर्ज़ से परेशान होकर 28-वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि लेडीज़ पर्स का व्यवसाय करने वाले युवक ने ज़हर खाने के बाद अपनी बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। मृतक की बहन के अनुसार, युवक ने कहा था कि रोज़-रोज़ परेशान होने से तो मर जाना बेहतर है।