रोज़ाना 10 घंटे बैठने से डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है: अध्ययन
पीयर-रिव्यूड जर्नल जामा में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, रोज़ाना कम बैठने वालों की अपेक्षा दिन में 10 घंटे या उससे अधिक बैठने वालों में डिमेंशिया होने का खतरा अधिक होता है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर डेविड ने बताया, "पूरे दिन ऑफिस में बैठना, टीवी के सामने और कार में बैठना, ये सब इसमें शामिल हैं।"