रोती हुई युवती की वायरल तस्वीर फर्ज़ी, ज़ेलेंस्की की 17-वर्षीय बेटी भागकर पोलैंड नहीं गईं
डॉयचे वेले की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की 17-वर्षीय बेटी ऑलेक्ज़ेंड्रा ज़ेलेंस्का के 'पोलैंड भागने' का दावा करने वाली वायरल तस्वीर फर्ज़ी है। सोशल मीडिया साइट्स पर एक रोती हुई युवती की तस्वीर को विभिन्न भाषाओं में दिखाकर दावा किया गया है कि ज़ेलेंस्का 'पिता से नफरत करती हैं' और उन्हें 'यूक्रेनी लोगों का हत्यारा' कहा है।