रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड ने नवजात बेटी की तस्वीरें शेयर कीं, कपल ने उसका नाम एस्मेराल्डा रखा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने अपनी नवजात बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जॉर्जिना ने खुलासा किया है कि उन्होंने बेटी का नाम 'बेला एस्मेराल्डा' रखा है। इससे पहले रोनाल्डो ने बेला की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "फॉरएवर लव।" कपल के जुड़वां बच्चे हुए थे लेकिन उनके नवजात बेटे का निधन हो गया था।