रोनाल्डो के अल-नासर से जुड़ने के बाद क्लब के पहले मैच में फैन्स ने लगाए 'सिउउ' के नारे
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सऊदी अरब के क्लब अल-नासर से जुड़ने के बाद क्लब के पहले मैच में टीम के समर्थकों ने 'रोनाल्डो-रोनाल्डो' और 'सिउउ' के नारे लगाए। सउदी प्रो लीग में अल-खलीज के खिलाफ मैच में फैन्स के नारे लगाने का वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है, रोनाल्डो ने क्लब के लिए अब तक मैच नहीं खेला है।