रोनाल्डो के परिवार की विज़िट के दौरान सऊदी में 2 घंटे तक लोगों के लिए बंद रहा अम्यूज़मेंट पार्क
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके परिवार की विज़िट के दौरान रियाद (सऊदी अरब) स्थित एक अम्यूज़मेंट पार्क को लोगों के लिए दो घंटे तक बंद किया गया था। रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने उस अम्यूज़मेंट पार्क से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सऊदी अरब के क्लब अल-नासर से जुड़े रोनाल्डो ने अब तक डेब्यू नहीं किया है।