रोनाल्डो ने बैन के बीच वर्कआउट करते हुए मनाया गोल का जश्न, अल-नासर ने शेयर किया वीडियो
अल-नासर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह वर्कआउट करते हुए टीम के गोल का जश्न मनाते दिख रहे हैं। अल-नासर ने लिखा, "ऐंडरसन टालिस्का के दूसरे गोल पर रोनाल्डो की प्रतिक्रिया।" दरअसल, एक युवा फैन का फोन तोड़ने को लेकर रोनाल्डो पर इंग्लैंड के फुटबॉल असोसिएशन ने दो घरेलू मैच का प्रतिबंध लगाया था।