रोनाल्डो पर विश्व कप में राजनीतिक प्रतिबंध लगा था, उन्हें बर्बाद कर दिया: तुर्किये के राष्ट्रपति
तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल द्वारा क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर बिठाने को लेकर कहा है, "रोनाल्डो को उन्होंने बर्बाद कर दिया। बदकिस्मती से उन पर राजनीतिक प्रतिबंध लगा दिया।" एर्दोआन ने कहा, "उन्हें केवल 30 मिनट के लिए मैदान पर भेजकर उनके मनोविज्ञान को बर्बाद कर दिया।"