रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटक आ सकते हैं: मज़ाक में श्रीलंकाई पीएम; वीडियो हुआ वायरल
एक इंटरव्यू में 'क्या अभी श्रीलंका आना पर्यटकों के लिए सुरक्षित है' पूछे जाने पर श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने मज़ाक में कहा कि 'रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटक' आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "वे विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले सकते हैं...राष्ट्रपति के खिलाफ प्लेकार्ड दिखा सकते हैं।" वहीं, पत्रकार ने कहा कि पर्यटन पर उसका सवाल गंभीर था।