रोमानिया की सीमा से बुखारेस्ट आने के लिए भारतीय छात्र किसी को पैसे न दें: भारतीय दूतावास
रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग भारतीय छात्रों को रोमानिया की सीमा से राजधानी बुखारेस्ट लाने के लिए पैसे वसूल रहे हैं। दूतावास ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय नागरिकों को दी जाने वाली सभी सेवाएं मुफ्त हैं...जिसमें बुखारेस्ट के लिए परिवहन भी शामिल है...कृपया किसी को पैसे न दें।"