रोमानिया में भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया; कहा- आपको घर भेजने तक यहीं रहूंगा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों से बातचीत की है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिंधिया छात्रों से बोल रहे हैं, "अब आप लोग चिंता मत करना...जब तक हमारा हर एक बच्चा सुरक्षित वापस घर नहीं पहुंच जाता...यहीं डटे रहना है...प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी ने हम लोगों को भेजा है।"