रोलर कोस्टर के खराब होने के बाद अमेरिका में 3 घंटे तक उल्टे लटके रहे लोग, सामने आया वीडियो

अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित क्रैंडन में एक रोलर कोस्टर के बीच में फंसने के बाद 8 लोग करीब 3 घंटे तक हवा में उल्टे लटके रहे। बाद में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोलर कोस्टर पर मौजूद 8 सवारियों में 7 बच्चे थे। फिलहाल रोलर कोस्टर में गड़बड़ी का कारण स्पष्ट नहीं है।

Load More