रोवमन पॉवल ने जड़ा टी20 विश्व कप 2024 का सबसे लंबा छक्का
वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोवमन पॉवल ने टी20 विश्व कप 2024 का अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ा है। 30 वर्षीय पॉवल ने युगांडा के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज़ के 11वें ओवर में 107 मीटर लंबा छक्का लगाया और उन्होंने 23(18) रन बनाए। मैच में वेस्टइंडीज़ ने 173/5 का स्कोर बनाने के बाद युगांडा को 134 रनों से हरा दिया।