रोहित और गिल ने ड्रेसिंग रूम में की कुलदीप यादव के बैटिंग स्टांस की नकल, वीडियो हुआ वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव के बैटिंग स्टांस की नकल की। दोनों का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कुलदीप के स्टांस की तुलना ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के स्टांस से की।