रोहित की कप्तानी में लगातार 18वां अंतर्राष्ट्रीय मैच जीता भारत, इंग्लैंड को पहले टी20I में हराया
साउथैम्प्टन में पहले टी20I में भारत ने इंग्लैंड को 50-रन से हरा दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की यह लगातार 18वीं जीत है। ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या के पहले टी20I अर्धशतक की मदद से भारत ने 198/8 का टोटल बनाया था। हार्दिक ने 4-विकेट भी लिए और इंग्लैंड 19.3 ओवरों में 148-रन पर ऑल-आउट हो गया।