रोहित की कप्तानी स्टोक्स से बेहतर नहीं थी, उनके गेंदबाज़ों ने कमाल किया: ग्रीम स्वान
पूर्व इंग्लिश स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से बेहतर नहीं थी लेकिन गेंदबाज़ों ने कमाल किया जिससे भारत 4-1 से टेस्ट सीरीज़ जीतने में सफल रहा। उन्होंने कहा, "पहले मैच में वे (भारतीय गेंदबाज़) नहीं चले लेकिन 4 मैचों में शानदार गेंदबाज़ी करके उन्होंने कप्तान का काम आसान किया।"