रोहित के विवादास्पद डिसमिसल पर पूर्व क्रिकेटरों ने दी प्रतिक्रिया, युवराज ने कहा- हास्यास्पद

आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा के विवादास्पद डिसमिसल पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतिक्रिया दी है। क्रीज़ से बाहर होने के बावजूद रोहित को डीआरएस के बाद एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, 'हेलो डीआरएस, यह थोड़ा ज़्यादा नहीं हो गया?' जबकि युवराज सिंह ने लिखा, "हास्यास्पद।" मुनाफ पटेल ने डिसमिसल को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।

Load More