रोहित को मीडिया से यह नहीं कहना चाहिए था कि वह द्रविड़ के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे: गंभीर
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि रोहित शर्मा को मीडिया से यह नहीं कहना चाहिए था कि वह कोच राहुल द्रविड़ के लिए वनडे विश्व कप-2023 जीतना चाहते थे। उन्होंने कहा, "आप पूरे देश के लिए विश्व कप जीतना चाहते हैं...अगर आप ऐसी कोई बात कहना चाहते हैं...तो इसे मीडिया से न कहें...इसे अपने अंदर ही रखें।"