रोहित खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति को अच्छे से समझते हैं, उन्हें मोटिवेट करते हैं: सिराज
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा है, "रोहित एक खिलाड़ी की मानसिक स्थिति को अच्छे से समझते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जब भी हम मैदान पर मुश्किल परिस्थिति में होते हैं, एक वह हैं जो प्लान बी के साथ आते हैं और गेंदबाज़ को मोटिवेट करते हैं कि वह मैच में अच्छा करे।"