चोट के बावजूद बल्लेबाज़ी करने उतरे रोहित शर्मा, पहली बार 9वें नंबर पर खेलते हुए जड़ा अर्धशतक
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को चोटिल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं उतरे और वह अपने इंटरनैशनल करियर में पहली बार 9वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे। रोहित ने 28-गेंद पर 51* रन की पारी खेली। फील्डिंग के दौरान रोहित के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह एक्स-रे के लिए अस्पताल गए थे।