रोहित ने की आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए। रोहित अब तक आईपीएल में 17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं और वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड की बराबरी की है।