रोहित ने की पिछले वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले इशान को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की पुष्टि

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की पुष्टि की है। दरअसल, किशन ने अपने आखिरी वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। किशन को बाहर करने के फैसले को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए रोहित ने कहा कि वह इस मैच में शुबमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे।

Load More