रोहित ने डीआरएस पर नहीं मानी सरफराज़ की सलाह, बाद में सही साबित होने पर मुस्कुराते दिखे सरफराज़

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के ज़ैक क्रॉली की बल्लेबाज़ी के दौरान शॉर्ट लेग पर कैच लेने के बाद भारत के सरफराज़ खान ने कप्तान रोहित शर्मा से डीआरएस लेने का आग्रह किया। रोहित ने उनके आग्रह को खारिज कर दिया और डीआरएस नहीं लिया। रीप्ले में पुष्टि हुई कि बल्ले को गेंद छूकर गई थी जिसके बाद सरफराज़ मुस्कुराते दिखे।

Load More