रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बतौर भारतीय कप्तान बनाए सबसे तेज़ 1,000 टी20I रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बतौर कप्तान टी20I क्रिकेट में सबसे तेज़ 1,000-रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बने। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में 24-रन की पारी के साथ रोहित ने बतौर कप्तान 29-पारी में 1,000 टी20I रन बना लिए। कोहली ने बतौर कप्तान 1,000-रन बनाने के लिए 30 टी20I पारियां खेली थीं।