रोहित ने तोड़ा टेस्ट में लगातार सबसे अधिक पारियों में दोहरे अंक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे अधिक पारियों में दोहरे अंक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। त्रिनिदाद टेस्ट की दूसरी पारी में 44 गेंदों पर 57 रन बनाने वाले रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 30 बार दोहरे अंक का स्कोर बनाया है। उन्होंने महेला जयवर्धने (29 बार) का रिकॉर्ड तोड़ा।

Load More