रोहित ने पीसी के दौरान किया 'अनबन' शब्द का गलत इस्तेमाल, कहा- मेरी हिंदी अच्छी नहीं है
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने टेस्ट करियर से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए 'अनबन' शब्द का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "मैं 40 टेस्ट खेलकर खुश हूं...करियर के दौरान मैं कई चोटों से गुज़रा और काफी 'अनबन' हुई।" इसके बाद उन्होंने 'अनबन' का मतलब पूछा और कहा, "मेरी हिंदी उतनी अच्छी नहीं है बॉस।"