रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- विश्व कप में मुझसे ऐसे सवाल मत पूछना; वायरल हुआ वीडियो
वनडे विश्व कप-2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने एक पत्रकार से कहा, "विश्व कप में मुझसे ऐसे सवाल मत करना...मैं जवाब नहीं दूंगा।" दरअसल, पत्रकार ने उनसे बड़े टूर्नामेंट्स को लेकर लोगों की सोच को लेकर सवाल किया था जिसपर रोहित ने कहा, "बाहर क्या हो रहा...इससे फर्क नहीं पड़ता।"