रोहित ने राजकोट टेस्ट से यशस्वी, सरफराज़ व जुरेल की तस्वीरें की शेयर, लिखा- 'ये आजकल के बच्चे'

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में जीत के बाद सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में यशस्वी जायसवाल, सरफराज़ खान और ध्रुव जुरेल की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने ताली बजाने वाले इमोजी के साथ लिखा, "ये आजकल के बच्चे।" गौरतलब है, मैच में यशस्वी ने दोहरा शतक जबकि सरफराज़ ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था।

Load More