रोहित ने सेट पर चोट लगने के बाद शेयर की तस्वीर, कहा- हाथ की 2 उंगलियों में आए टांके
निर्देशक रोहित शेट्टी ने वेब सीरीज़ 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर हाथ पर चोट लगने के बाद शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने क्रू के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "दो उंगलियों में टांके आए हैं।" उन्होंने कहा, "चिंता करने की कोई बात नहीं। मैं बिलकुल ठीक हूं।" दरअसल, एक ऐक्शन सीक्वेंस करते समय रोहित को चोट लगी थी।