रोहित ने हाथ जोड़कर कैमरामैन से ऑडियो बंद करने को कहा, बोले- एक ऑडियो ने मेरी वाट लगा दी
मुंबई इंडियंस (एमआई) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कैमरामैन से ऑडियो बंद करने को कह रहे हैं। रोहित उससे 'एक ऑडियो ने मेरी वाट लगा दी है' कहते सुनाई दिए। दरअसल, हाल ही में रोहित एक वीडियो में केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर से 'मेरा लास्ट है' कहते सुने गए थे।