रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने अडालज की बावड़ी में विश्व कप ट्रॉफी के साथ दिया पोज़
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शनिवार को अहमदाबाद के पास स्थित अडालज की बावड़ी में विश्व कप ट्रॉफी के साथ पोज़ दिया। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भारत रविवार को अपना चौथा वनडे विश्व कप फाइनल खेलेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया अपना आठवां वनडे विश्व कप फाइनल खेलेगा।