रोहित शर्मा का अन्य सीज़न के मुकाबले आईपीएल 2024 में कैसा रहा प्रदर्शन?
रोहित शर्मा ने आईपीएल-2024 में 417-रन बनाए जो पिछले 8 सीज़न में उनके सर्वाधिक रन हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत 32.08 रहा जो आईपीएल-2016 के बाद से उनका सर्वाधिक है। उन्होंने 150 की स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाज़ी की जो किसी आईपीएल सीज़न में उनका सर्वाधिक है। उन्होंने 23 छक्के लगाए जो आईपीएल-2013 में उनके द्वारा लगाए गए 28 छक्के से कम है।