रोहित शर्मा ने 2023 में वनडे में पहले 10 ओवर में जड़े हैं 32 छक्के, पाकिस्तान ने लगाए 0
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 में वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवरों में 32 छक्के लगाए हैं। रोहित ने इस कैलेंडर इयर में वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवरों में 486 गेंदें खेली हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से 2023 में वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवरों में एक भी छक्का नहीं लगा है।