रोहित शर्मा ने अंपायर्स का उड़ाया मज़ाक; कहा- ये लोग डिसाइड करके आए हैं कि आउट नहीं देंगे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को चायकाल से पहले अंपायर्स का मज़ाक उड़ाया। रोहित स्टंप माइक पर कहते सुने गए, "ये लोग पहले से ही डिसाइड करके आए हैं कि इनको अंपायर्स कॉल पर आउट नहीं देंगे।" दरअसल, अंपायर्स कॉल के चलते इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स आउट होने से बच गए थे।

Load More