रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने का बनाया रिकॉर्ड
रोहित शर्मा गुरुवार को सीएसके के खिलाफ 2 गेंद पर डक (शून्य) पर आउट हो गए। रोहित आईपीएल में 14वीं बार डक पर आउट हुए हैं जो किसी भी बल्लेबाज़ के लिए सर्वाधिक है। उन्होंने हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मंदीप सिंह, पार्थिव पटेल, अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू को पीछे छोड़ा जो 13-13 बार डक पर आउट हो चुके हैं।