रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में जीत के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में 50 रनों की जीत के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह पुरुष टी20I क्रिकेट के इतिहास में लगातार 13 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्तान लगातार 12 टी20I जीत का पिछला रिकॉर्ड अफगानिस्तान के असगर अफगान और रोमानिया के रमेश सतीशन के नाम था।

Load More