रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मालदीव से की बात
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मालदीव से बात की है। वहीं, पंत की सेहत के बारे में जानकारी के लिए बीसीसीआई मुख्यालय (मुंबई) में देशभर से फैन्स फोन कर रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने देहरादून के अस्पताल में पंत से मुलाकात की है।