रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के लिए गंवाया अपना विकेट, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के लिए अपना विकेट गंवाते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया है। दूसरी पारी के 7वें ओवर में हुई इस गलतफहमी के बाद रोहित 31(20) रन पर रन-आउट हुए थे। वीडियो पर ऐक्टर रितेश देशमुख ने कमेंट किया, "रोहित ने...जो किया उसे लीडरशिप कहते हैं।"