रोहित शर्मा ने जड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन 171 गेंदों में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 वर्षीय रोहित का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 63* था जो उन्होंने 26 दिसंबर 2018 को मेलबर्न में बनाया था।